{"_id":"6ae4eb7980e100293d047e5b","slug":"daily-traffic-congestion-near-the-vegetable-market-is-leading-to-accidents-demand-for-a-solution-mau-news-c-295-1-mau1001-154337-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सब्जी मंडी के पास रोजाना जाम से हो रहीं दुर्घटनाएं, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सब्जी मंडी के पास रोजाना जाम से हो रहीं दुर्घटनाएं, समाधान की मांग
विज्ञापन
सब्जी मंडी के पास जाम में फांसी वाहन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के आजमगढ़-मऊ मुख्य मार्ग पर स्थित सब्जी मंडी के पास रोजाना लगने वाला जाम लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। इससे आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।
मंडी में सब्जियों से लदे बड़े ट्रकों की आवाजाही और सड़क पर मुड़ने के दौरान यातायात बाधित होता है। सड़क किनारे खड़े छोटे-बड़े वाहन भी स्थिति को गंभीर बनाते हैं। आलू, प्याज और अन्य सब्जियों से लदे ट्रक घंटों सड़क किनारे खड़े रहते हैं।
इनके बीच से बड़े वाहनों के मुड़ने पर मुख्य मार्ग पर लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे दोपहिया, चारपहिया वाहनों के साथ स्कूली वाहन और एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं।
विज्ञापन
अनंत कुमार, सुभाष, मोनू, कौशल सहित अन्य लोगों का कहना है कि अव्यवस्थित पार्किंग और ट्रकों की आवाजाही के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने सड़क किनारे खड़े वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही, मंडी के लिए व्यवस्थित पार्किंग और सुचारु यातायात व्यवस्था की भी मांग की गई है।
इस संबंध में एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री ने बताया कि मामले की जानकारी लेकर इस समस्या का स्थायी निदान कर दिया जाएगा।