फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dabangs put a shed in the dark of night and occupied the disputed land

दबंगों ने रात के अंधेरे में छप्पर डाल किया विवादित जमीन पर कब्जा

Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dabangs put a shed in the dark of night and occupied the disputed land
मधुबन। थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर नकिहवा में एक व्यक्ति की आबादी की जमीन पर मनबढ़ दबंगों ने रविवार की आधी रात को पुराना छप्पर डालकर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मनबढ़ों ने मारपीट कर मां बेटी को घायल कर दिया। रात में ही महिला ने एसपी को फोन कर जानकारी दी जिस उन्होंने एसओ फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नकिहवा निवासी सुधा पत्नी बालकेश की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गांव में प्रार्थिनी की आवादी एवं सहन की भूमि है। गांव के ही हरीराम, विक्कन, हरिवंश, अभिषेक, अखिलेश रविवार देर रात छप्पर रखते हुए कब्जा कर रहे थे। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उन्हें मारापीटा गया। प्रार्थिनी की पुत्री कंचन बीच बचाव करने पहुंची तो दबंगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षण सौरभ राय का कहना है कि अवैध रूप से जमीन कब्जा करने वाले आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed