फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cylinder Blast Case: No funding was requested on PM portal

सिलिंडर विस्फोट कांड : नहीं मिली आर्थिक सहायता तो पीएम पोर्टल पर लगाई गुहार

Thu, 05 Nov 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Cylinder Blast Case: No funding was requested on PM portal
मऊ/वलीदपुर। नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा में बीते वर्ष 14 अक्तूबर को हुए सिलिंडर विस्फोट कांड की घटना में अनाथ हुई चार बहनों को घोषणा के बाद भी मुआवजे की धनराशि नहीं मिली। ऐसे में चारों बहने सिलाई आदि कर अपना जीवन जी रही है।
विज्ञापन

बताते चले बीते वर्ष 14 अक्तूबर को नगर पंचायत वलीदपुर के बिचलापुरा मुहल्ले में सिलिंडर विस्फोट कांड की घटना हुई। विस्फोट स्व. छोटू विश्वकर्मा के घर में हुआ। इस दौरान उसका पूरा मकान उड़ गया। हादसे में 18 की मौत हुई थी। जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए थे। हादसे के बाद छोटू की पत्नी रीता की बाद में दो जुलाई को मौत हो गई। इसके बाद से उसकी चार बेटियां बेसहारा हो गई। साथ ही साथ चारों को मुआवजे की रकम भी नहीं मिली। हादसे से पूर्व पिता का साया और हादसे में घर गिरने और हादसे के बाद मां का सहारा छिने जाने पर बेघर के बाद बेसहारा हुई चारों बेटियों ने सिलाई आदि कर किसी तरह से अपना जीवन शुरु किया। लेकिन परेशानियां कम न होने और आश्वासन के बाद भी मुआवजे की रकम न मिलने पर बेटियों ने इसकी शिकायत पीएम पोर्टल पर किया।इसमें बेटियों ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को 13 लाख राहत राशि देने की घोषणा किया था। बेटियों ने बताया कि शिकायत करने के बाद उन्हे कोई संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed