फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cyclical student crushed by uncontrolled car, dies

Mau News: साइकिल सवार छात्रा को बेकाबू कार ने रौंदा, मौत

Fri, 15 Sep 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Cyclical student crushed by uncontrolled car, dies
बढुआगोदाम।सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे कोचिंग से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा की बेकाबू कार की चपेट आने से मौत हो गई।टक्कर के बाद कार छात्रा को घसीटते हुए 20 मीटर दूर तक ले गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस कार समेत चालक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।थाना क्षेत्र के अमारी गांव निवासी अमृता यादव (16) पुत्री विजय यादव कक्षा नौ की छात्रा थी।वह प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार को भी बड़ागांव स्थित एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करके घर जा रही थी।अभी वह बड़ागांव पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि कार साइकिल समेत छात्रा को घसीटने हुए 20 मीटर दूर तक ले गई।इससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठा हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कार जब्त कर लिया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर थाने ले आई।उधर हादसे की सूचना मिलते ही अमृता के परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता लखनऊ में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed