फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cyber criminals are inventing a new way of cheating

ठगी का नया तरीका इजाद कर रहे है साइबर अपराधी

Fri, 29 Oct 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Cyber criminals are inventing a new way of cheating
मऊ। साइबर क्राइम के माध्यम से लोगों को ठगने और उनसे पैसा ऐंठने के रोज नए-नए तरीके इजाद करते हुए साइबर अपराधी तमाम हथकंडे अपना रहे हैं। इस क्रम में निजी वाहनों के चालान के लिए लगाए गए पेनाल्टी को जमा करने को लेकर फर्जी ई-चालान रसीद भेजकर लोगों को पैसा जमा करने की हिदायत देते हुए वसूली कर रहे है।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर शुक्रवार को फर्जी ई-चालान रसीद की कॉपी को सार्वजनिक करते हुए कोतवाल शैलेन्द्र सिंह ने ऐसे किसी भी चालान मिलने की सूचना को गंभीरता से न लेने और लोगों को जागरूक रहने की सलाह दी। ठगी के इस नए तरीके की जानकारी देते हुए कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। लाटरी निकलने तो कभी मोबाइल का सिम कार्ड लेने पर इनाम का लालच देकर पैसा वसूलते रहते हैं। ऐसी शिकायतें आम होने के बाद साइबर अपराधियों द्वारा अब फर्जी ई-चालान के माध्यम से लोगों के निजी वाहनों द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाते हुए, लगाए गए जुर्माना का पैसा जमा करने का निर्देश दे रहे हैं। इसके लिए बाकायदा एक लिंक भेजकर उसमे लिखे एकाउंट में जुर्माना की राशि जमा करने की बात कही जा रही है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने और उनसे पैसा वसूलने की तमाम तरकीब निकाल रखा है। इसी क्रम में साइबर अपराधियों ने क्राइम करने का नया तरीका इजाद किया है, इससे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed