{"_id":"660480164f0452820f030814","slug":"cvo-arrived-to-investigate-the-viral-video-of-dead-cattle-got-angry-at-the-chaos-mau-news-c-295-1-mau1002-110672-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मृत पड़े मवेशियों के वायरल वीडियो की जांच करने पहुंचे सीवीओ, अव्यवस्था पर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मृत पड़े मवेशियों के वायरल वीडियो की जांच करने पहुंचे सीवीओ, अव्यवस्था पर हुए नाराज
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के दरगाह स्थित पशु आश्रय स्थल में मृत पड़े मवेशियों के वीडियो और फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से प्रशासन में हड़कंप मचा है। सीवीओ बुधवार को वायरल वीडियो की जांच करने पहुंचे, वहां पर अव्यवस्था मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, पशु चिकित्सक मामले को निपटाने की कवायद में जुटे थे कि इसी बीच मंगलवार शाम को सीवीओ डॉ. एजाज अहमद पशुआश्रय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। ग्रामीणों और वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत कर वहां की व्यवस्थाओं का हाल लिया। वायरल वीडियो के बारे में पूछने पर कहा चार दिन पहले बीमारी के कारण कुछ पशुओं की मृत्यु हो गई थी। बीच में होली के पर्व के कारण, इन पशुओं का समय से दफनाया नहीं जा सका था। बताया कि पशुआश्रय स्थल में जगह कम है। बावजूद इसके यहां 90 पशु रखे गए हैं। ऐसे में यहां पशुओं के रख रखाव में समस्याएं आ रही हैं। पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा उपलब्ध मिला। हरा चारा न होने के संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि, हरा चारा बोया गया है। कुछ दिनों में हरा चारा भी पशुओं के लिए उपलब्ध हो जाएगा। सीवीओ ने मौके पर उपस्थित पशु चिकित्सक डॉ. करुण कांत कमल से रोजाना पशुओं की देखभाल करते रहने को कहा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि पशुओं को खाने के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा मिल रहा है या नहीं। बीमार पशुओं को तत्काल चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि पशु आहार के अभाव में किसी पशु की मृत्यु न हो।
एक ही टीनशेड में कई पशुओं को रखा, तो जताई नाराजगी
एक ही टीन शेड के बीच इतने पशुओं को धूप में खड़ा देख सीवीओ ने नाराजगी जताई। एक टीन शेड कुछ दिन पहले टूट कर गिर चुका है। इस पर उन्होंने तत्काल इसे मरम्मत करा कर पशुओं के लिए पर्याप्त छाया उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. उग्रसेन यादव, मनोज कुमार सिंह, रामबृक्ष, नीबू लाल विश्वकर्मा, आशुतोष सिंह बिट्टू, सुनील वर्मा, अवधेश वर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।