फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Customer started firing after abusing in mau two youths arrest one ran away

UP : ऑर्डर में देरी से भड़का कस्टमर..., गाली गलौज के बाद तमंचा निकाल कर दी फायरिंग; दो युवक पकड़ाए; एक भागा

Fri, 07 Feb 2025 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

यह मामला यूपी के मऊ जिले का है। सूचना मिलते ही माैके पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। माैके से दो युवकों को पकड़ लिया गया। वहीं माैका देख कर एक युवक भाग गया।

विज्ञापन
Customer started firing after abusing in mau two youths arrest one ran away
सीसीटीवी से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime : मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तहसील मुख्यालय के पास एक ढाबा संचालक पर गुरुवार को तीन मनबढ़ों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। मुख्य बाजार के बीच शाम को अचानक फायरिंग से अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

विज्ञापन




गोली की आवाज सुनकर एकत्रित लोगों को देखकर मनबढ़ों ने भागने की कोशिश की, लेकिन इसमें दो को लोगों ने पकड़ लिया गया। वहीं, माैका पाकर एक युवक माैके से भाग गया।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कबीराबाद मुहल्ला निवासी संजय कश्यप ने बताया कि उसका तहसील कार्यालय से कूछ दूरी पर नानवेज का ढाबा है। बताया कि गुरुवार की शाम करीब नाै बजकर 45 मिनट पर तीन अज्ञात लोग खाना खाने के लिए उसके ढाबे पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच खाना देर से मिलने की बात पर तीनों ने विवाद किया। कुछ देर बाद जब वेटर चावल लेकर तीनों के पास गया तो तीनों उससे गाली-गलौज करने लगे। इस बीच वह शोर शराबा सुनकर उनके पास गया और इसको लेकर विरोध जताते हुए ऐसा न करने की बात कही।

आरोप लगाया कि तीनों कुछ देर बाद ढाबा से बाहर निकले। इसमें एक युवक ने तमंचा निकाला और फायरिंग शुरू कर दी। किसी ने पुलिस पुलिस को सूचना दे दी तो मौके पर पहुंच पुलिस ने वहां मौजूद दो लोगों को पकड़ लिया और कोतवाली ले गई, जहां उनसे पूछताछ शुरू हुई।

बोले अधिकारी
रात में होटल संचालक से विवाद की जानकारी होने पर मौके पर मौजूद दो लोगों लोगों को हिरासत में लिया गया।है। तमंचा से फायरिंग की घटना की सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। पकड़े गए दोनों युवक कोइरियापार क्षेत्र के हैं। आसपास लगे सीसी कैमरे की मदद से घटना के सच्चाई के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - रविंद्र नाथ राय, प्रभारी निरीक्षक, मुहम्मदाबाद गोहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed