फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Current passed through the hand pump, middle aged man who went to drink water died

Mau News: हैंडपंप में उतरा करंट, पानी पीने गए अधेड़ की मौत

Sat, 28 Jun 2025 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Current passed through the hand pump, middle aged man who went to drink water died
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटा में 48 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के बनकटा थाना क्षेत्र के प्रभन्स सोनकर 48 के रूप में हुई। शुक्रवार को देर शाम करीब नौ बजे उनके घर के बाहर हैंडपंप में करंट उतर गया था। जिससे अनभिज्ञ वह पानी चलाने के लिए गए थे, पानी चलाते समय उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन

घटना के समय घर में मौजूद एक मात्र सदस्य पत्नी निर्मला देवी ने जब अपने पति को हैंडपंप से चिपका देख जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पत्नी निर्मला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के बच्चे नहीं हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed