फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Curfew

कर्फ्यू का पालन न करने वालों पर गाज

Fri, 22 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Curfew
नगर के आजमगढ़ तिराहा पर वृहस्पतिवार की रात आठ बजे नियम के विरुद्घ सड़क पर चलने वाले वाहनों को सीज ? - फोटो : MAU
मऊ। शहर में रात के कर्फ्यू के हो रहे पालन की हकीकत जानने के लिए बृहस्पतिवार की रात डीएम और एसपी सड़कों पर निकले। इस दौरान बेरोक टोक वाहनों का अवागमन देख उन्होंने नाराजगी जताई और अधीनस्थों को सख्ती करने की हिदायत दी। इस दौरान यातायात निरीक्षक ने दो वाहनों को सीज कर वाहन स्वामी के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा चार वाहनों का चालान किया। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य परदहां ब्लाक पर बने क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। यहां बनाए गए एल-1 कोविड अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद दोनों अधिकारियों ने लौटते समय शहर भ्रमण कर रात के कर्फ्यू का हाल जाना। अचानक दोनों अधिकारियों के चौराहे पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग करने की सूचना मिलने पर प्रभारियों के पसीने छूट गए। कोतवाली प्रभारी राम सिंह के साथ यातायात प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला आजमगढ़ मोड़ पहुंचे। इस दौरान एसपी ने अनधिकृत रूप से निकले दो चार पहिया वाहनों को पकड़ा था। इसमें एक वाहन पर एक संस्था नाम लिखा पास चस्पा था। जिसे देखने के बाद एसपी ने संबंधित के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। टीएसआई श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि रात दो वाहनों को सीजकर वाहन स्वामियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही चार वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed