फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   curb illegal plating

Mau News: अवैध प्लाटिंग पर लगाएं अंकुश, मानक के अनुरूप हो कॉलोनी का विकास

Sat, 08 Jun 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
curb illegal plating
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी की अध्यक्षता में आयुक्त के कैंप कार्यालय सभागार में शुक्रवार को विंध्य विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान विंध्य विकास प्राधिकरण में अब तक कुल शामिल 6़8 गांवों के अलावा महायोजना के अंतर्गत अन्य 308 गांव शामिल किए जाने पर मंडलायुक्त की उपस्थिति में चर्चा हुई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद में विकास प्राधिकरण सीमा क्षेत्रों में जहां भी बिल्डरों के द्वारा प्लाटिंग कर काॅलोनियां बनाई जा रही हैं, ऐसे अवैध ढंग से प्लाटिंग व काॅलोनियां पर अंकुश लगाया जाए। कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि जो भी काॅलोनियां विकसित की जाएं, वह विंध्य विकास प्राधिकरण के मानक के अनुसार हों। सभी काॅलोनियों के नक्शा आदि प्राधिकरण से पास कराया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई बसाई जाने वाली काॅलोनियों में सड़क, पार्क, नाली सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
बैठक में नगर मजिस्ट्रेट/सचिव विंध्य विकास प्राधिकरण लाल बहादुर सिंह सहित मालती त्रिपाठी, मणिशंकर मिश्र, ओमकार नाथ, अमित कुमार, बबिता मौर्या, विजय शंकर, आरती मोदनवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विंध्य विश्वविद्यालय के आस-पास क्षेत्र को मिनी शहर के रूप में करें विकसित
- विंध्य विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कमिश्नर ने कहा कि निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय के आस-पास कार्य योजना बनाकर विकास कराया जाए। इसी प्रकार मेडिकल काॅलेज के आस-पास मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नई रेलवे लाइन की तरफ इंडस्टि्रयल एरिया के रूप में बनाए जाने के साथ ही महायोजना में बस स्टैंड को भी दर्शाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed