{"_id":"65ad6e958588a33a130d7bf6","slug":"ctet-three-solvers-caught-appearing-for-exam-in-place-of-others-mau-news-c-295-1-svns1028-7972-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट : दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन सॉल्वर पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट : दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन सॉल्वर पकड़े गए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा रविवार को 106 परीक्षा केंद्रों पर हुई। तीन परीक्षा केंद्रों पर दूसरे की जगह परीक्षा देते तीन सॉल्वर पकड़े गए।
पदमीडाड़ स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज में परीक्षा प्रारंभ होने के बीस मिनट बाद भी पेपर नही मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। परीक्षा केंद्र पर पेपर बाक्स की चाबी नहीं मिल पा रही थी।
सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष ने केंद्र व्यवस्थापक से वार्ता कर पेपर बाक्स का ताला तोड़कर प्रश्नपत्र का वितरण कराया।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए डीसीएसके पीजी कॉलेज, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल सहित जिले में 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पहली पाली की परीक्षा 9.30 बजे बजे से 12 बजे तक चली। जिसमें 45 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
कोपागंज: नयापुरा स्थित मजिदुन निशा गर्ल्स डिग्री कालेज में सीटीईटी की पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले कक्ष निरीक्षक ने जांच शुरू की तो यशवंत कुमार सिंह की जगह लवकुश सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी गाजीपुर परीक्षा दे रहा था।
अभ्यर्थी के नाम के परीक्षार्थी की फोटो एवं परीक्षा कक्ष में बैठे परीक्षार्थी का फोटो का मिलान नहीं हो सका। शक के आधार पर पूछताछ हुई तो परीक्षार्थी भागने लगा। मेन गेट पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वही क्षेत्र के पारा मुबारकपुर स्थित श्री मुक्तिनाथ स्मारक महाविद्यालय में भी एक अभ्यर्थी सतेंद्र यादव बलिया की जगह परीक्षा देते पकड़ा गया।
सीबीएसई से आए ऑब्जर्वर और कक्ष निरीक्षक ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक कुमार पुत्र अनिल कुमार बताया, जो महराजगंज सिवान बिहार रहने वाला है। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
क्षेत्र के पदमीडाड़ स्थित इंदिरा गांधी इंटर कालेज में परीक्षा देने पहुंच गए। समय पर पेपर बाक्स भी पहुंचा लेकिन कर्मचारी पेपर बाक्स का चाबी लाना भूल गए। परीक्षा का समय प्रारंभ होने से 20 मिनट ज्यादा का समय हो गया तो अभ्यर्थी पेपर न मिलने पर हंगामा करने लगे।
सूचना पाकर मौके पर थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने छात्रों और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक से वार्ता करते हुए तत्काल पेपर बाक्स का ताला तोड़ अभ्यर्थियों को पेपर मुहैया कराया, तब मामला शांत हो सका।
मुहम्मदाबादगोहना: कोतवाली क्षेत्र के ढांढाचंवर स्थित तपेश्वरी पार्वती महिला महाविद्यालय में पहली पाली की सीटेट परीक्षा में देर से प्रश्नपत्र मिलने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। अभ्यर्थी नारेबाजी कर रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
सीओ मुहम्मदाबादगोहना डॉ. अजय विक्रम सिंह का कहना था कि प्रश्नपत्र पांच मिनट देर से मिला था। देर से आए कई अभ्यर्थियों को इंट्री नहीं मिली। इसके चलते अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे।
उधर, मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली क्षेत्र में सीटेट के परीक्षा में क्षेत्र के टेकई गांव स्थित बाबा कल्लू दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया गया। केंद्र व्यवस्थापक ने फर्जी परीक्षार्थी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
सीटेट की पहली पाली में परीक्षा प्रारंभ होते ही टेकई गांव में स्थित बाबा कल्लू दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कोपागंज निवासी पंकज यादव पुत्र रमाकांत यादव के स्थान पर मोहम्मद ताहिर निवासी चंदौली पेपर दे रहा था। जिसे जांच के दौरान पकड़े जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस कोतवाली ले आई।
कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया है और जांच की जा रही है। सही तथ्य पाए जाने पर पकड़े गए मुन्ना भाई के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।