{"_id":"60163d738ebc3e34062448eb","slug":"ctet-organizing-seat-with-corona-guideline-candidates-arrive-at-the-examination-cente","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोना गाइडलाइन के साथ सीटेट का आयोजन, परीक्षाकेंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोना गाइडलाइन के साथ सीटेट का आयोजन, परीक्षाकेंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी
Sun, 31 Jan 2021 10:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें दोनों पालियों को मिलाकर 74,800 सौ छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराते हुए परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिले में 96 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान केंद्रों पर पहुंचे परीक्षार्थी बाहर लगे प्लानर पर अपनी सीट की जगह तलाश करते नजर आए। हालांकि परीक्षा के लिए स्कूलों पर एक दिन पहले से तैयारी कर ली गई थी।
विज्ञापन
ठंड में आजमगढ़ से चलकर परीक्षार्थी केंद्रों पर पेपर देने पहुंचे थे। परीक्षार्थियों की भीड़ देख पुलिस सुबह से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी थी। ताकि शहर में जाम न लगे। सबसे ज्यादा दिक्कत महिला परीक्षार्थियों को उठानी पड़ी। कड़ाके की ठंड में बाइक से चलकर अभिभावक परीक्षा दिलाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे थे।
विज्ञापन