फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowds were seen only when trains arrived, roadways remained busy till noon

Mau News: ट्रेनों के आने पर ही दिखी भीड़, रोडवेज में दोपहर तक रही चहल पहल

Thu, 13 Mar 2025 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Crowds were seen only when trains arrived, roadways remained busy till noon
मऊ। होली पर्व पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए परिवहन निगम और रेलवे बृहस्पतिवार को अलर्ट दिखा। मऊ और दोहरीघाट डिपो की बसों की मरम्मत और निरंतर संचालन के लिए बसों के कलपुर्जे और अतिरिक्त डीजल टैंकर मंगा लिए गए हैं। वहीं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पडेस्क और सुरक्षा बढ़ाई गई है। यहां 24 घंटे आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

मऊ डिपो में 70 और दोहरीघाट डिपो में 54 बसें हैं। मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से बृहस्पतिवार को नियमित 23 जोड़ी ट्रेनों सहित दो स्पेशल ट्रेनें गुजरीं। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के आने पर ही भीड़ दिखी, अन्य समय प्लेटफार्म खाली ही रहे। उधर रोडवेज परिसर में भी काफी भीड़ भाड़ देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

6 मार्च को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार दोनों डिपो के वर्कशॉप में कलपुर्जे और अतिरिक्त डीजल टैंकर पहुंच गए हैं। जिससे किसी भी तरह की खराबी को ठीक करके बस को निर्धारित रूट पर भेजा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों की मरम्मत के लिए मऊ डिपो के वर्कशॉप में फोरमैन सहित लगभग 40 मैकेनिक हैं। बसों का मरम्मत होने से निरंतर अपने नियमित रूटों पर चल रही हैं और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। फोरमैन ने बताया कि पहले कलपुर्जों की जरूरत पड़ने पर आजमगढ़ से मंगाना पड़ता था, लेकिन होली को देखते हुए पहले ही जल्दी खराब होने वाले सभी पार्ट्स भेज दिए गए हैं।

नहीं बदला जाएगा ट्रेनों का प्लेटफॉर्म



मऊ। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन के आने पर भगदड़ की स्थिति न हो इसके लिए प्लेटफॉर्म नहीं बदला जाएगा। निर्धारित प्लेटफॉर्म पर ही ट्रेन रुकेगी। यदि किसी कारण से प्लेटफॉर्म बदला भी जाएगा तो, 15 मिनट पहले अनाउंसमेंट करके यात्रियों को सूचना दी जाएग और 10 मिनट अतिरिक्त समय तक रोका जाएगा, जिससे यात्री बिना घबराए ट्रेन में चढ़ सकें। स्टेशन पर चोरी या किसी अन्य तरह की घटना न हो इसके लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान रेलवे परिसर और सर्कुलेटिंग एरिया का भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed