{"_id":"690260613a46b0ebe10390e7","slug":"crowds-of-migrants-return-after-the-festival-tickets-are-not-available-mau-news-c-295-1-mau1002-135607-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: त्योहार बाद लौटने लगी प्रवासियों की भीड़, नहीं मिल रहा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: त्योहार बाद लौटने लगी प्रवासियों की भीड़, नहीं मिल रहा टिकट
विज्ञापन
छठ पूजा संपन्न होने के बाद मऊ जंक्शन पर दिल्ली जाने के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस पर चढ़ते यात्री।
- लिच्छवी में आठ नवंबर, गरीब नवाज में 18 नवंबर और साबरमती में 20 दिसंबर तक रिग्रेट हो चुकी है बुकिंग
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। दिवाली और छठ पर छुट्टी लेकर घर आए प्रवासी अब लौटने लगे हैं। त्योहार पर रोडवेज बसों और ट्रेनों से चार लाख से अधिक लोग घर पहुंचे थे। लेकिन अब वापस जाने वाली ट्रेनों में टिकट के लिए मारामारी बढ़ गई है। तत्काल टिकट के लिए आरक्षण काउंटर पर सुबह 6 बजे से लंबी लाइन लगाने के बाद भी तत्काल टिकट नहीं मिल रही है। मऊ से होकर दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनों में अगले 15 दिन तक सीटें फुल हैं। लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) में आठ नवंबर तक, गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) में 18 नवंबर तक और साबरमती एक्सप्रेस (19166) में 20 दिसंबर तक बुकिंग रिग्रेट बता रहा है।
31 अक्तूबर और एक नवंबर को मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) की स्लीपर कोच में रिग्रेट और अन्य कोच में 75 वेटिंग है। गोदान एक्सप्रेस (11056) में 191, दादर सेंट्रल (01026) में 85, मुंबई लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस (11082) में 138, मुंबई लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट (12166) में 76 वेटिंग है। आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22539) में 186, अहमदाबाद एक्सप्रेस (19490) में 251, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) में 165 वेटिंग, उधना पूजा स्पेशल (05017) में 190, सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649) में 330, पूर्वांचल एक्सप्रेस (15050) में 226 और उत्सर्ग एक्सप्रेस (15083) में 191 वेटिंग चल रही है।
-- -- -- -
इनसेट
तत्काल के लिए रात 12 बजे से नंबर में लग जा रहे हैं लोग
दूसरे राज्यों को जाने वाले यात्री कंफर्म सीट पाने के लिए तत्काल टिकट के लिए रात 12 बजे से ही आरक्षण खिड़की पर नंबर लगाकर टोकन ले रहे हैं। स्लीपर और एसी कोच में तत्काल टिकट के लिए 15-15 मिनट का समय मिलता है। इसके चलते 20 से 25 लोगों की लाइन में केवल दो या तीन को ही टिकट मिल पा रहा है। परदहां निवासी मित्तू राजभर, प्रवेश और हरिमोहन गुप्ता ने बताया कि वो परिवार के साथ दिल्ली से त्योहार मनाने घर आए थे। लेकिन दिल्ली जाने के लिए अगले 15 दिन तक सीट ही नहीं मिल रही है। दो दिन से रात को ही फॉर्म भरकर खिड़की पर जमा करके नंबर लगा रहे हैं, लेकिन कंफर्म सीट नहीं मिल रही है।