{"_id":"65ba889a51def6ce480261d6","slug":"cross-examination-of-witness-completed-in-mla-nidhi-case-mau-news-c-295-1-mau1001-108293-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: विधायक निधि के मामले में गवाह की जिरह पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: विधायक निधि के मामले में गवाह की जिरह पूरी
विज्ञापन
मऊ। विधायक निधि के मामले में बुधवार को मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा जेल से पेशी हुई। इस दौरान गवाह जयप्रकाश मौर्य उपस्थित हुआ, आरोपियों की ओर से उनके अधिवक्ता ने जीरह किया। जीरह पूरी होने के बाद सीजेएम एमपी/एमएलए श्वेता चौधरी ने शेष साक्ष्य के लिए 21 फरवरी की तिथि नियत की। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है।
अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई। मामले में मुख्तार अंसारी, आनंद, बैजनाथ यादव और संजय सागर को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित कर दिया है। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। बुधवार को गवाह जयप्रकाश मौर्य उपस्थित हुआ। आरोपियों की ओर से उसकी जीरह हुई। सीजेएम ने मामले में शेष साक्ष्य के लिए 21 फरवरी की तिथि नियत की।