फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   croop

अब आसान नहीं होगा धान खरीद में गड़बड़ी करना

Thu, 22 Oct 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
croop
मऊ। धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद में गड़बड़ी करना अब आसान नहीं होगा। धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार की तरफ से मोबाइल एप लांच किया गया है। इस एप पर ऑन द स्पाट धान खरीद को अपडेट करेंगे। एप में खरीदी की मात्रा, किसान का नाम आदि का ब्योरा होगा। इससे अधिकारियों को हर दिन की धान खरीद की जानकारी मिलेगी। एप को धान खरीद से जुड़े सभी कर्मियों को डाउनलोड करना होगा। इसमें क्रय केंद्र से लेकर जिला मुख्यालय, शासन स्तर तक के सभी अधिकारी जुड़े रहेंगे। मोबाइल एप से सभी अधिकारियों को हर दिन धान खरीद की जानकारी आसानी से मिलेगी। किसानों को धान की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन की तरफ से जिले में 45 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। कई क्रय केंद्रों पर क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमाने रवैए से किसानों को धान बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। किसानों की समस्या के मद्देनजर विभाग की तरफ से जीओ टैगिंग किया जा चुका है। धान क्रय केंद्रों में खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने तथा गड़बड़ी रोकने के लिए सरकार की तरफ से मोबाइल एप लांच किया है। धान खरीद होते ही क्रय केंद्र प्रभारी खरीद को अपडेट करेंगे। एप में खरीद का पूरा ब्योरा होगा। एप पर ब्लाक से लेकर मुख्यालय तथा शासन स्तर तक के सभी अधिकारी जुुड़े रहेंगे। मोबाइल एप से सभी अधिकारियों को हर दिन धान खरीद की जानकारी आसानी से मिलेगी। उल्लेखनीय है कि इस बार धान खरीद की शुरूआत गत 15 अक्तूबर से हुई थी। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि धान खरीद को पारदर्शी बनाने के लिए मोबाइल एप लांच किया गया है। मोबाइल एप को अपलोड करने के लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों सहित सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed