फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crocodile became trouble for flood victims, panic increased

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुसीबत बना मगरमच्छ, बढ़ी दहशत

Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Crocodile became trouble for flood victims, panic increased
मऊ। मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर के जरलहा गांव में पिछले 15 दिनों से मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में काफी दहशत व्याप्त है। गांव में लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। हालांकि 15 दिन पूर्व घाघरा नदी के पानी में तथा तीन दिन पूर्व गांव के भीतर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद वन विभाग की टीम ने काफी तलाश की थी। वन विभाग ने गांव में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई है लेकिन अभी तक मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग का कर्मचारी दिन में ड्यूटी बजाकर घर चला जाता है, जबकि रात के समय मगरमच्छ कई स्थानों पर दिखाई दे रहा है। जिस कारण उनकी नींद उड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की रात दस बजे के करीब गांव के तिराहे पर मगरमच्छ दिखाई दिया था। शनिवार की सुबह गांव में वन विभाग ने तीन घंटे तक सघन खोजबीन अभियान चलाया था। लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिन से गांव के आसपास मगरमच्छ की मौजूदगी है। उप क्षेत्रीय वन अधिकारी घोसी राजेश्वर यादव, वन दरोगा मुरारी, वन रक्षक सतेंद्र यादव, लालचंद मगरमच्छ को पकड़ने की योजना के साथ कार्य कर रहे हैं। इसके लिए गांव के वन विभाग के एक कर्मचारी की ड्यूटी लगी है। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक मगरमच्छ नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed