फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Criminals used to laugh under Akhilesh's rule: Shivraj

अखिलेश के शासन में खिलखिलाते थे अपराधी : शिवराज

Sun, 27 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Criminals used to laugh under Akhilesh's rule: Shivraj
घोसी विधानसभा के सरायसादी में भाजपा की जनसभा में मौजूद महिलाएं।संवाद - फोटो : MAU
मऊ/घोसी। जिले की घोसी विधानसभा में रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें दंगेश और औरंगजेब बताया। कहा, अखिलेश यादव की सरकार में अपराधी खिलखिलाते थे। लेकिन, अब माफिया और बदमाश जेल में बिलबिला रहे हैं। घोसी विधानसभा के सरायसादी में आयोजित जनसभा में एमपी के सीएम एक घंटे देर से पहुंचे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बच्चे उन्हें मामा कहकर पुकारते हैं। वह यहां के बच्चों के भी मामा हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। जनसभा में उपस्थित लोगों से हामी भरवाई। सवाल किया कि क्या सपा और कांग्रेस की सरकार होती तो कोई योजना चल पाती। कहा कि सपा के अखिलेश के शासनकाल में माफिया, बदमाश दंगे फैलाते थे। सबसे ज्यादा दंगे अखिलेश की सरकार में हुए हैं। पहले जमीनों पर कब्जा किया जाता था और गरीब गिड़गिड़ाते थे। अखिलेश यादव की सरकार में अपराधी खिलखिलाते थे। लेकिन, अब माफिया और बदमाश जेल में बिलबिला रहे हैं। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के लिए समाजवाद का मतलब है परिवार का, परिवार के लिए और परिवार के द्वारा। इतना ही नहीं, कहा कि अखिलेश के लिए समाजवाद का अर्थ है, स यानी सांप्रदायिकता, मा यानी माफियाराज, ज यानी जातिवाद। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो अपने पिता के न हुए वह आपके क्या होंगे। उन्होंने मुख्तार अंसारी और आजम खां पर निशाना साधा। सवाल किया कि जबसे बाबा आए हैं, तबसे किसी का पता चला है क्या? कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एक दूसरे की टांग खींच रही हैं। कहा कि केवल भाजपा में ही चाय बेचने वाले का लड़का प्रधानमंत्री और सब्जी बेचने वाले का लड़का विधायक बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed