फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   young man's murder case solved

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या

Sat, 03 Dec 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 03 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
young man's murder case solved
अपराध - फोटो : अमर उजाला
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव के समीप सरसेना से चूइमार्ग के किनारे शुक्रवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया उन्होंने ही अखिलेश की हत्या की थी।
विज्ञापन



तीनों दोस्तों में एक की बहन से अखिलेश का प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर तीनों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और नलकूप पर दावत के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया।
विज्ञापन



चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव से सटे गांव अलीनगर निवासी अखिलेश राम पुत्र फेंकू राम शनिवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ हरिजन बस्ती के सटे एक नलकूप पर दावत खाने गया था। सुबह उसकी लाश नलकूप से 100 मीटर की दूरी पर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक की मां शीला देवी का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ रात में घर से दावत खाने के लिए निकला था। आरोप लगाया कि दावत के दौरान उसके पुत्र को उसके दोस्तों ने ही धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क  किनारे फेंक दिया।



उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था और आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को रायपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सूरज पुत्र रामनिवास, अखिलेश पुत्र स्व. विरेन्द्र, लालू पुत्र जोखनराम निवासीगण सरसेना थाना चिरैयाकोट मऊ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed