फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Woman trampled by truck , people angry

ट्रक ने महिला को रौंदा, लोग गुस्साए

Fri, 23 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 23 Oct 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Woman trampled by truck , people angry
क्षेत्र के धवरियासाथ प्राइमरी स्कूल के समीप गुरुवार की सुबह कोपागंज से बालू लादकर जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के समीप ही जाम लगा दिया और ट्रक में आग लगा दी।
विज्ञापन



 ट्रक में आग लगने के बाद मामला तनाव पूर्ण हो गया। हालांकि किसी प्रकार चालक मौके से भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। मौके पर थानाध्यक्ष, सीओ घोसी, एसडीएम सदर दल बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगे। बावजूद इसके ग्रामीणों का हंगामा जारी रहा।
विज्ञापन



बताया जाता है कि आग बुझाने के लिये बुलाई गई फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी आग बुझाने नहीं दिया जा रहा था। थानाध्य्क्ष राम मूरत यादव के अथक प्रयास के बाद किसी तरह फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के कोटवा कोपड़ा निवासी काजू विश्वकर्मा पुत्र फूलचंद विश्वकर्मा अपनी भाभी 40 वर्षीय उर्मिला पत्नी महेश विश्वकर्मा तथा 16 वर्षीय बहन मंजू को लेकर एक रिश्तेदारी पिलखी थाना हलधरपुर बाइक से जा रहा था। अभी वह भातकोल प्राथमिक पाठशाला के समीप पहुंचा था कि सामने से बालू लादकर कोइरियापार की तरफ जा रही  ट्रक के सामने उसकी बाइक एक गड्ढे में पड़कर उछल गई।


 बाइक पर सवार मंजू और उर्मिला सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। इस दौरान उर्मिला ट्रक के पिछले चक्के के नीचे चली गई, जबकि मंजू गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक से कुचलकर महिला की मौत के बाद ट्रक चालक घबरा गया और वह मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने कोपागंज -भातकोल मार्ग को जामकर  हंगामा किया। इसी दौरान आक्रोश इस कदर भड़का कि कुछ उपद्रवियों ने ट्रक में आग लगा दी।


 आग लगते ही ट्रक धू-धूकर जलने लगा। घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष राममूरत यादव सीओ घोसी वंशीधर मिश्रा, एसडीएम सदर सुरेंद्र प्रताप सिंह, कोतवाल घोसी राकेश जायसवाल मय फोर्स मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों को समझाने बुझाने लगे। लेकिन ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं हुए।



 ट्रक को जलता देख प्रशासन के होश उड गये और तत्काल फायर ब्रिगेड  की  गाड़ी बुलाकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड के लोगों को भी आग बुझाने से मना किया लेकिन थानाध्यक्ष के सख्त रुख अपनाने पर किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed