फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   wife murdered husband

पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी संग मिलकर रचा लूट का स्वांग

Wed, 25 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 25 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
wife murdered husband
Murder
हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह गांव में बीते 20 जनवरी को हुई लूट के साथ गृहस्वामी की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेेमी के संग मिलकर लूट का स्वांग रचा था। पुलिस ने हत्या में शामिल आरोपी महिला के साथ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। कम समय में घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम को एसपी ने पांच हजार रुपये ईनाम दिया।
विज्ञापन

 पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी मुनिराज ने बताया कि 20 जनवरी की रात हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह दगांव निवासी अरमान पुत्र अख्तर के घर में लूट की घटना की सूचना मिली, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पता चला कि लुटेरे अरमान की पत्नी सायमा के शरीर से आभूषण लूटने के बाद उसके पति अरमान को साथ लेकर गए। पुलिस की खोजबीन में दूसरे दिन अरमान की लाश गांव के बाहर अरहर के खेत से बरामद हुई। पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि सायमा के प्रेमी ने अपने चचेरे भाई वासीत के साथ मिसकर अरमान को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को अरहर के खेत में छोड़ सभी फरार हो गए। ने पुलिस हत्यारोपी सद्दाम, वासीत के साथ आरोपी पत्नी सायमा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लूटे गए चार लाख रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

 एसपी मुनिराज ने बताया कि घटना के समय मौके पर जाने के बाद से ही इसमें साजिश की बू आ रही थी। एसपी के अनुसार आरोपी सायमा का मायका घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी मंजूर के घर है। उसकी शादी नौ माह पूर्व अरमान से हुई थी। शादी से पूर्व सायमा का गांव निवासी युवक सद्दाम पुत्र असलम के साथ प्रेम संबंध था। शादी के बाद सायमा का पति विदेश चला गया। इसकी वजह से विवाह के बाद भी प्रेेमी से मिलती रही। एक माह पूर्व अरमान वापस आया। इस दौरान उसे पत्नी के चरित्र पर शक हो गया। उसने पत्नी पर प्रतिबंध लगाना शुरू किया। इस पर महिला ने प्रेेमी के सहयोग से पति को रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed