फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   UP Crime Theft in two houses in mau Thieves stole Rs 7 lakh cash and jewellery worth Rs 20 lakh

UP Crime: दो घरों में चोरी...सात लाख रुपये नकद, 20 लाख के आभूषण ले गए चोर; छत का ग्रिल काटकर घुसे थे

Sun, 24 Aug 2025 04:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 04:05 PM IST
सार

यूपी के मऊ जिले में दो घरों से लाखों की चोरी की सूचना पाकर माैके पर हलधरपुर थाने की पुलिस भी पहुंची गई। फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल किया। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई, जब सुबह नींद खुली।

विज्ञापन
UP Crime Theft in two houses in mau Thieves stole Rs 7 lakh cash and jewellery worth Rs 20 lakh
चोरों ने खंगाल दिया घर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mau News: मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पहदेवाजीत गांव के खरका पुरवा में बीती रात चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर इंद्रासन राम के घर चोरी की। किडनी का ऑपरेशन कराने के लिए रखे सात लाख रुपये नगदी और 15 लाख के आभूषण चोरी कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच किया। 

विज्ञापन


पीड़ित इंद्रासन ने बताया कि वह पत्नी, एक बहु और पोती के साथ घर पर रहते हैं। उनके एक बेटे डा. चंद्र कुमार खंडे बीएचयू (वाराणसी) में ऑर्थो सर्जन जबकि दूसरे बेटा बुलंदशहर में बिजली निगम में एसडीओ के पद पर तैनात है। रोज की तरह शनिवार की रात भी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। बहु और पोती अंदर कमरे में सो रही थीं।
विज्ञापन


देर रात चोर छत पर चढ़े और आंगन का ग्रिल काटकर घर में प्रवेश किए। सभी कमरों को खंगाला और अलमारी में रखे सात लाख रुपये नगदी, सोने चांदी के 15 लाख के आभूषण चोरी कर लिए। इंद्रासन ने बताया कि उनकी किडनी खराब हो गई है, सात दिन पहले ही अस्पताल से इलाज कराकर घर लौटे हैं। किडनी का ऑपरेशन कराने के लिए धीरे-धीरे पैसा इकट्ठा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली तहरीर

UP Crime Theft in two houses in mau Thieves stole Rs 7 lakh cash and jewellery worth Rs 20 lakh
बिखरे पड़े ज्वेलरी के बाॅक्स। - फोटो : अमर उजाला

वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित मुन्नीलाल के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। छत के सहारे चढ़े और आंगन का ग्रिल काटकर घर में घुसे लगभग पांच लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार की सुबह जब दोनों घर के सदस्य उठे तो घर में बिखरा सामान देख हैरान रह गए। देखा कि आभूषण के डिब्बे और बैग खाली फेंके गए हैं। तत्काल पुलिस को सूचना दी।

चोरी की सूचना पर टीम के साथ पहुंचकर जांच किया। एसओजी और फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जांच किया है। दोनों पीड़ितों ने अभी तहरीर नहीं दी है। - धीरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, हलधरपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed