{"_id":"601ade508ebc3e4a3b5fe3a5","slug":"uncontrolled-dcm-crashed-into-car-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में बेकाबू डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, बहन के घर जा रहे ईंट कारोबारी की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मऊ में बेकाबू डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, बहन के घर जा रहे ईंट कारोबारी की मौत
Wed, 03 Feb 2021 11:03 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिऊटीडाड़ के पास बुधवार की सुबह अनियंत्रित गति से आ रही डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार चला रहा युवक घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को को जिला अस्पताल लेकर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक ईंट कारोबारी है और घटना के समय आजमगढ़ अपनी बहन के यहां जा रहा था।
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फरसरा खुर्द निवासी राजीव कुमार राय उर्फ टिंकू (38) बुधवार की सुबह कार से आजमगढ़ में अपनी बहन के यहां जा रहा था। अभी वह आजमगढ़-दोहरीघाट मार्ग स्थित चिऊटीडांड के पास पहुंचे ही थे कि आजमगढ़ की तरफ आ रही डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर से कार चला रहे राजीव कुमार राय गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराई। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही राजीव ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं टक्कर मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी निवेदिता और दोनों पुत्र को रो रोकर बुरा हाल था।