फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three witnesses were hostile

तीन गवाह हुए पक्षद्रोहीThree witnesses were hostile

Fri, 25 Mar 2016 11:47 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 25 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Three witnesses were hostile
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में गवाह रहे रामसिंह मौर्या व सिपाही सतीश की हत्या के मामले की सुनवाई शुक्रवार को अपर जिला जज कोर्ट नंबर चार डॉ. अजय कुमार की अदालत में हुई।
विज्ञापन



इस दौरान अभियोजन की ओर से तीन गवाह राजेश सिंह, रणजीत व पियूष सिंह को पेश किया गया। तीनों गवाह विवेचन को दिए गए अपने पूर्व के बयान से कोर्ट में मुकर गए। जिस पर एडीजीसी शिवदत्त यादव ने तीनों को पक्षद्रोही घोषित करते हुए उनसे जिरह की। इसके बाद आरोपियों के अधिवक्ता ने भी उनसे जिरह किया। जिरह पूरी हो जाने के बाद एडीजे ने मामले में सुनवाई के लिए 13 अप्रैल 2016 की तिथि नियत किया। 
विज्ञापन



इस दौरान कोर्ट में सदर विधायक मुख्तार अंसारी को पेश नहीं किया जा सका। लेकिन आरोपियों की पेशी व गवाहों की सुरक्षा को देखते हुए कचहरी परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास 19 मार्च 2010 को रामसिंह मौर्या व सुरक्षा में लगा सिपाही सतीश की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। अशोक सिंह की तहरीर पर सदर विधायक मुख्तार अंसारी सहित पांच नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज हुई।



पुलिस ने मामले की विवेचना कर 11 लोगों के विरुद्घ आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया है। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही चल रही है। शुक्रवार को गवाह पियूष सिंह, राजेश सिंह व रणजीत का बयान कोर्ट में हुआ। तीनों ने विवेचक को जो बयान दिया था उससे पलट गए। जिसपर उन्हें पक्षद्रोही घोषत कर एडीजीसी शिवदत्त यादव व आरोपियों के अधिवक्ता ने जीरह किया। मामले में अब तक लगभग आठ गवाहों की गवाही हो चुकी है जिसमें चार गवाह पक्षद्रोही हो चुके है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed