फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Thousands looted 25 thousand from businessman's book

व्यवसायी के मुनीम से बदमाशों ने लूटे 25 हजार

Tue, 06 Nov 2018 11:10 PM IST
mau
mau Updated Tue, 06 Nov 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Thousands looted 25 thousand from businessman's book
pistol
रानीपुर  थाना क्षेत्र के काझा, बबुआपुर पिपरीडीह मार्ग पर मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे तगादा कर लौट रहे कपड़ा व्यवसायी के मुनीम को तमंचा दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने 25 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश मुनीम की बाइक की चाभी छीनकर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविंद्र कुमार बर्नवाल (40) पुत्र राम दास बर्नवाल जिला मुख्यालय स्थित भीटी  चौराहे पर स्थित बाबा वस्त्रालय नामक कपड़े की दुकान पर काम करता है। मंगलवार  की शाम को वह पिपरीडीह, रैकवारेडीह पखईपुर आदि बाजारों से कपड़े के दुकानदारों के यहां से तगादा कर काझा की तरफ जा रहा था। जब वह ब्राहमणपुरा पोखरे के पास पहुंचा ही था कि सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। मुनीम कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने रवींद्र की कनपटी पर तमंचा सटा दिया और  तगादे की रकम छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की पिटाई भी कर दी। कुछ ही मिनटों पर घटना को अंजाम देकर बदमाश काझा की तरफ भाग गए। जाते जाते मुनीम की बाइक की चाभी भी छीन ले गए। मुनीम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी ललित कुमार सिंह, सीओ राजकुमार, थानाध्यक्ष रानीपुर मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह जगह पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। बदमाश पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही व्यवसायी भी मौके पर पहुंच गया। मुनीम ने तहरीर दी है सीओ राजकुमार का कहना है कि जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और मामले की जांच  कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed