फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Theft in the Finance Co.

फाइनेंस कंपनी का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Fri, 02 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 02 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Theft in the Finance Co.
जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा । मधुबन थाना क्षेत्र के बेलौली स्थित सहारा इंडिया के फ्रेंचाइजी आफिस के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब चार लाख नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पहले ही कई घटनाओं का पर्दाफाश करने में पुलिस जद्दोजहद कर रही थी कि चोरों ने साल के पहले ही दिन चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। पुलिस चोरी सहित सभी घटनाओं के पीछे बावरिया गिरोह का हाथ मान रही है।
विज्ञापन



मधुबन प्रतिनिधि के अनुसार बेलौली पुलिस चौकी से सटे कस्बे में सहारा इंडिया की फ्रेंचाइजी है, जो अरुण सिंह नाम के एक व्यक्ति के कटरे में है। यह बलिया जिले के बेल्थरारोड स्थित कार्यालय से संबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाखा में कैशियर अनिल कुमार सहित चार कर्मचारी हैं। गुरुवार को सभी कर्मचारी शाखा बंद कर तय समय पर चले गए। शुक्रवार को सुबह जब कुछ लोग बेलौली चट्टी पर पहुंचे तो चैनल गेट का ताला टूटा हुआ दिखा।

इसकी सूचना शाखा के कैशियर को दी गई। धीरे-धीरे सभी कर्मचारी आ गए। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी का भी ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा चार लाख आठ हजार बत्तीस रुपये गायब थे।

 फ्रेंचाइजी कार्यालय के कैशियर ने मधुबन थाने में तहरीर दी। थाने के एसओ परमानंद मिश्र ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है जांच की जा रही है।

गुरुवार की रात बैंक के फ्रेंचाइजी कार्यालय में हुई चोरी की घटना से कस्बे के लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। सभी का कहना है कि बीते दिनों में चोरी सहित हुई कई घटनाओं का पर्दाफाश करने में स्थानीय पुलिस के हाथ खाली ही रहे हैं।


 कसबे में चोरी की बढ़ती घटनाओं तथा पुिलस द्वारा एक का भी खुलासा न कर पाने के पीछे पुलिस की सुस्ती ही माना जा रहा है। आप सोइए हम जागेंगे का नारा देने वाली पुलिस सवालों के घेरे में है। पिछले एक पखवारे के भीतर बेलौली कस्बे में ताबड़तोड़ चोरी की कई घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed