{"_id":"573a0b864f1c1bd918ac7d43","slug":"the-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":" हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्यादपुर में 13 मई की रात को हुई मुकेश साहनी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को कटघरा शंकर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शराब कारोबारी के साथियों ने ही उसकी हत्या की और शव कारोबारी प्रमोद के घर छोड़कर भाग गए। प्रमोद ने अपने एक साथी के सहयोग से शव को ठिकाने लगाया था। हत्या आशानाई के चक्कर में की गई थी।
मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर लखनौर सिवान में शनिवार की सुबह देवरिया जनपद के लार थाने के पिंडी निवासी 27 वर्षीय मुकेश साहनी की लाश मिली थी। घटना स्थल पर मुकामी पुलिस ने पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पस्टमार्टम से हत्या की बात की पुषि्ट होने के बाद पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लग गई।
पुलिस प्रथम दृष्टया आशनाई का मामला मानकर ही आगे बढ़ रही थी। इसी दिशा में जांच करने पर उसे सफलता भी मिली। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने जानकारी दी कि मुकेश साहनी अपने साथी बबलू साहनी, लालू साहनी निवासीगण अजोरपुर के साथ कचिया शराब का धंधा करने वाले लखनौर निवासी प्रमोद गोंड के यहां गया था। मुकेश अक्सर यहां आता था और प्रमोद गोंड के यहाँ रुकता था। वहां दावतों का दौर चलता था।
विज्ञापन
बताते हैं कि तीनों एक ही युवती को चाहते थे। इस पर उनमें आपस में मनमुटाव भी था। घटना वाले दिन शराब पीने के बाद तीनों आपस में ही किसी बात को लेकर लड़ गए। इसी बीच बबलू और लालू ने ईंट से मुकेश पर प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से मुकेश की मौत हो गई। बबलू और लालू शव को प्रमोद के ही घर छोड़कर फरार हो गए।
दोनों के जाने के बाद मर्यादपुर का रहने वाला हरेंद्र प्रमोद के घर कचिया शराब पीने पहुंचा तो वहां शव देखकर अवाक रह गया। प्रमोद ने उसे सारा घटनाक्रम बताया और शव को छिपाने मंे मदद का अनुरोध किया। हरेंद्र साथ देने केलिए तैयार हो गया।
प्रमोद शव को हरेंद्र के साथ मिलकर सिवान में सागवान के पेड़ों के बीच फेंक आया। शव ठिकाने लगाने के बाद दोनों निशि्चंत हो गए। पुलिस अधिकारियों ने पता चला कि घटना वाले दिन मुकेश प्रमोद के घर गया था। बताया कि जांच के दौरान इस हत्या कांड की कड़ियां जुड़ती चली गईं।
सोमवार को प्रमोद साहनी, हरेंद्र एवं बबलू साहनी भागने के फिराक में थे कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा जबकि चौथा आरोपी लालू साहनी फरार हो गया। पुलिस उसकी की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।