फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The girl who was hit by the car, died

कार की चपेट में आई बालिका, मौत

Mon, 04 Mar 2019 11:45 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 04 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
The girl who was hit by the car, died
चिरैयाकोट के रायपुर के पास सोमवार को पलटी बोलेरो। - फोटो : mau
चिरैयाकोट/सरसेना। थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर हुए हादसों में एक बालिका की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हुई बोलेरो की चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिवार वालों को सौंप दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के चिरैयाकोट-मोहम्मदाबाद गोहना मार्ग स्थित कटघर क्याम गांव के पास सोमवार की दोपहर एक अबोध बालिका बेकाबू कार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी गुड्डू यादव का घर सड़क के पास स्थित है। दोपहर में उसकी दो वर्षीय बेटी  प्रिया अन्य बच्चों के साथ सड़क किनारे खराब पड़ी ट्रैक्टर ट्राली को देख रही थी। इसी बीच वह सड़क पर आ गई। जहां मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उसे चपेट में ले किया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भर कर  शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


उधर, थाना क्षेत्र के रायपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह बाइक को बचाने के चक्कर अनियंत्रित होकर बोलेरो सड़क के नीचे जाकर पलट गई। जिससे कार चालक सहित उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने 108 एबुलेंस को सूचना दी। जहां सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed