फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of the young man threw Htyakr

युवक की हत्याकर फेंका शव

Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man threw Htyakr
सेंचुई सरसेना गांव में युवक की हत्याकर फेके गए शव के बाद विलाप करते परिजन।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव के समीप सरसेना से चूइमार्ग के किनारे शुक्रवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक रात में अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। मृतक की मां ने उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का कारण दोस्तों में आपसी विवाद होना बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव से सटे गांव अलीनगर निवासी अखिलेश राम पुत्र फेंकू राम शनिवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ हरिजन बस्ती के सटे एक नलकूप पर दावत खाने गया था। सुबह उसकी लाश नलकूप से 100 मीटर की दूरी पर मिली। आते-जाते लोगों ने उसका शव देखा तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। कुछ देर में घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की शिनाख्त होने के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


मृतक की मां शीला देवी का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ रात में घर से दावत खाने के लिए निकला था। आरोप लगाया कि दावत के दौरान उसके पुत्र को उसके दोस्तों ने ही धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक के तीन दास्तों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मुनिराज का कहना है कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवक की हत्या क्यों की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed