फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of the elderly got hung from the tree in Mubarakpur

मुबारकपुर में बुजुर्ग का शव पेड़ से लटका मिला

Thu, 28 Feb 2019 12:13 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 28 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
The body of the elderly got hung from the tree in Mubarakpur
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मेला मैदान में वृद्ध का शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : mau
चिरैयाकोट  थाना क्षेत्र के मुबारकपुर मुहल्ले में मेला स्थल के पास बुधवार की सुबह वृद्ध की लाश पेड़ से लटकी मिली। सुबह उधर से गुजरे लोगोेें ने शव देखकर पुलिस को खबर की। मौका मुआयाना करने के बाद पुलिस का अनुमान है कि वृद्ध ने खुदकुशी की है। वैसे इसी स्थान पर फंदे से लटकी लाश मिलने की यह तीसरी घटना है। घटना और घटनास्थल को देखकर लोग भयभीत हैं और तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे।
विज्ञापन


 मृत वृद्ध वंशबहादुर धरकार (65) पुत्र खेदू मोलनागंज मुहल्ले का निवासी था। पता चला कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह बीते छह माह से तय्यबपुर मुहल्ला स्थित एक मकान के बरामदे में सो रहा था। मंगलवार को भी वंशबहादुर मकान के बरामदे में सोया था। लेकिन अज्ञात कारणों से उसने फांसी लगा ली।  मेला मैदान में मौजूद चिलबिल के पेड़ से लटकी उसकी लाश बुधवार की सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने देखी। शव की पहचान पर लोगों ने जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे वृद्ध के छोटे भाई तेजबहादुर ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  मृत वृद्ध के परिवार में उसकी पत्नी गायत्री 60 के साथ पुत्र झुन्ना 40, बहू सरोज 34  के साथ चार पुत्रियां है।
विज्ञापन


इसमें रानी 10, खुशबू 8, पिंकी 6, सोनी 4 वर्ष की है । लोग वंशबहादुर के फांसी लगाने के पीछे आर्थिक तंगी कारण बता रहे हैं। लोगों की मानें तो मृत वृद्ध काफी मृदुल स्वभाव का था। उसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।  गरीबी के कारण वह परिवार से दूर रहते हुए भी पुत्रियों की शादी विवाह के लिए चिंतित रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed