फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the accused was caught

पूर्व कर्मचारी िनकला बम की अफवाह फैलाने वाला

Fri, 07 Aug 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 07 Aug 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
the accused was caught
नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित मदरसा यतीमखाने में बम रखे जाने की गलत सूचना देने वाले आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया। वह  यतीमखाने का पूर्व कर्मचारी है। डीएम कार्यालय में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसपी अनिल कुुमार सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया।
विज्ञापन



तीन अगस्त को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा स्थित यतीमखाना मदरसे में बम रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने पूरे मदरसे को चेक किया, लेकिन वहां पुलिस को कुछ नहीं मिला। लेकिन मदरसे में पुलिस द्वारा चेकिंग किए जाने से गुस्साए मुसलिम समुदाय के लोगों ने मुंशीपुरा में चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन



 मामला गंभीर होने के कारण पुलिस-प्रशासन ने तफ्तीश में तेजी दिखाई। पुलिस ने सर्विलांस की सहायता से मदरसे के पूर्व कर्मचारी दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के प्यारेपुरा निवासी मुहम्मद कासिम पुत्र समीउल्लाह और उसकी सहायता करने वाले मुहम्मद अशरफ पुत्र मुस्तफा निवासी हट्ठीमदारी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुहम्मद कासिम ने अशरफ के मोबाइल में सिमकार्ड लगाकर पुलिस को यतीमखाना में बम रखे जाने की सूचना दी थी। इसपर पुलिस ने मदरसे में पहुंचकर चेकिंग की। बताया कि मुहम्म्द कासिम यतीमखाना मदरसा का पूर्व कर्मचारी है और उसे गलत आचरण के कारण मदरसा संचालक ने ईद के बाद निकाल दिया था।



डीएम ने घटना का पर्दाफाश करने पर पुलिस विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह घटना जिला प्रशासन के लिए एक चैलेंज था।


ऐसे में पुलिस विभाग ने मात्र तीन दिनों में मामले का पर्दाफाश कर जिले के लोगों का विश्वास जीता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। वहीं पुलिस फर्जी आईडी पर मोबाइल सिम बेचने वाले विक्रेता के संबंध में भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed