फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Recently Married suspect killed

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Sat, 07 May 2016 12:08 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sat, 07 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Recently Married suspect killed
अपराध - फोटो : अमर उजाला
थाना कोपागंज क्षेत्र के पतिरिया फैजुल्लाहपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता की संदिग्धहाल में मौत हो गई। परिवार के सदस्य शव को घर पर रखकर भाग गए। पिता ने ससुराल पक्ष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। 
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के पितरितया फैजुल्लाहपुर गांव निवासी संतोष कुमार की शादी वर्ष 2006 में रानीपुर थाना क्षेत्र के कसारी गांव निवासी प्रेमशीला पुत्री रामबचन के साथ हुई थी। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुरुवार की रात को महिला ने फांसी लगा लिया।
विज्ञापन



परिवार के सदस्य  उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  परिवारीजन ने शव घर के बाहर लाकर एक चारपाई पर लिटा दिया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंचे। विवाहिता के पिता रामबचन ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को दहेज के लिए काफी दिनों से प्रताड़ित किया जा रहा था। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर भी दी है। सीओ घोसी आनंद कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed