फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   pistol on lawyer in court

कचहरी में वकील पर सिपाही ने तानी पिस्टल

Mon, 18 Apr 2016 11:39 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Mon, 18 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
pistol  on lawyer in court
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस
 एक दंपती के केस में समझौते के लिए आए अरुणाचल प्रदेश के सीएम की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही ने सोमवार को कचहरी में अधिवक्ता पर रिवाल्वर तान दी। वकीलों ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे एएसपी और एडीएम ने आरोपी और उसके साथी को शहर कोतवाली भेज दिया। अधिवक्ता की तहरीर पर दोनों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन

 


  दोहरीघाट के कुरंगा निवासी अनुपमा तिवारी पुत्री प्रमोद तिवारी की तहरीर पर महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज है। इस मामले में गोरखपुर के गोला बाजार के लमतिया चंदौली गांव निवासी पति रविशंकर तिवारी और उसके परिवार वाले आरोपी हैं।

विज्ञापन


 

 

मामले को सुलह समझौता व परामर्श केंद्र भेज दिया गया है। सोमवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था। परामर्श केंद्र में रविशंकर के पिता सुभाषचंद तिवारी और उनके साथ चांदपार निवासी जनार्दन प्रसाद कुशवाहा तथा खरपट्टी देईडीह, गोरखपुर निवासी अरुणाचल प्रदेश में सीएम की सुरक्षा में तैनात सिपाही प्रेमप्रकाश दूबे भी आया था। इस समय उसकी तैनाती दिल्ली स्थित अरुणाचल प्रदेश भवन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि बातचीत के दौरान प्रेमप्रकाश दूबे और जनार्दन प्रसाद कुशवाहा विवाहिता और उसके पिता को धमकाने लगे। अधिवक्ता रूपेश कुमार पांडेय ने मना किया तो दोनों ने उन्हें धमकी दी। बात बढ़ने पर प्रेमप्रकाश दुबे ने लाइसेंसी पिस्टल निकालकर अधिवक्ता पर तान दी। इस पर वकील जुट गए और सिपाही की पिटाई कर दी। फिर कचहरी परिसर में तैनात पीएसी के जवान ने पिस्टल कब्जे में लेकर शहर कोतवाल को सौंप दी।

 

अधिवक्ताओं ने प्रेमप्रकाश दूबे और जनार्दन कुशवाहा को पकड़कर जिला जज की कोर्ट के लाकअप में बंद कर दिया। सूचना पर एएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम समीर वर्मा पहुंचे और आरोपी को शहर कोतवाली भेज दिया। अधिवक्ता रूपेश पांडेय की तहरीर पर शहर कोतवाली में   दोनों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed