फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Motorcyclists miscreants looted

मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने सराफ को लूटा

Tue, 17 Mar 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 17 Mar 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclists miscreants looted
कोतवाली क्षेत्र के भातकोल कोपागंज मार्ग पर सोमवार की देर रात असलहों से लैस बाइक सवार बदमाशों ने दो सराफा व्यवसायियों को लूट लिया।
विज्ञापन



 बदमाशों ने असलहों से आतंकित कर व्यवसायियों से 23 हजार नगद और मोबाइल छीन लिया।  व्यापारियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौकेे पर पहुंचकर बदमाशों के भागने की दिशा में हाथ पांव मारा लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।


कोतवाली क्षेत्र के  बरईपुर मुहल्ला निवासी अनिल कुमार कोइरियापार बाजार में सराफा की दुकान करता है। उसी बाजार में धौरहरा गंाव निवासी राम कुमार भी सराफा का ही कारोबार करता है।
विज्ञापन



दोनों एक साथ ही रोजाना दुकान बंदकर कोइरियापार से अपने घर जाते हैं। सोमवार की रात को भी दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे दोनों अल्लीपुर और मोहनपुर गंावों के बीच स्थित पुलिया के पास पहुंचे तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 सराफा कारोबारी जब तक  कुछ समझ पाते तब तक देा बदमाशाें ने दोनों की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इस बीच बदमाशों ने अनिल की जेब से आठ हजार रुपये और राम कुमार की जेब से 15 हजार रुपये छीन लिया। बदमाशों ने राम कुमार की जेब से मोबाइल भी ले लिया।



अनिल ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को। पुलिस ने देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस जल्दी  ही घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed