फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Moderate murder in Chande's dispute to change transformer

ट्रांसफार्मर बदलने के लिए चंदे के विवाद में अधेड़ की हत्या

Thu, 11 Apr 2019 11:31 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Thu, 11 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
Moderate murder in Chande's dispute to change transformer
murder, crime - फोटो : अमर उजाला
 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में बुधवार की देर शाम को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए चंदा एकत्र करने के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष की ओर से किए गए हमले में अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


हाजीपुर गांव की एक बस्ती में 20 परिवारों के बीच लगा एक ट्रासंफार्मर पिछले छह दिन से खराब था। गांव वालों के अनुसार, बिजली विभाग को सूचना देने के बाद भी जब ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो कर्मचारियों की मांग पर गांव वालों ने सुविधा शुल्क के लिए चंदा जुटाया। प्रति कनेक्शन सौ रुपये की दर से चंदा एकत्र करके गांव के लोग जिला मुख्यालय ले गए। लेकिन वहां से कहा गया कि अभी ट्रांसफार्मर नहीं उपलब्ध है, बाद में मिलेगा। यहां से  खाली हाथ लौटे लोगों से गांव के कुछ लोगों का विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों कहा कहना था कि ट्रांसफार्मर जब नहीं मिला तो चंदा क्यों वसूला। इसी बात को लेकर गांव के बखरु पुत्र निजामुद्दीन और मु. शाकिर के भतीजे महमूदुल हसन से विवाद होने लगा।
विज्ञापन


विवाद होता देख मुु. शाकिर (55) पुत्र वली मुहम्मद बीच बचाव करने गए। आरोप है कि इसी दौरान उत्तेजित बखरु ने लाठी से शाकिर की पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगते ही शाकिर गिर पड़ा। लोग उसे नजदीक के खुरहट बाजार स्थित एक प्राइवेट डाक्टर के पास ले गए। डाक्टर ने घायल को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल न ले जाकर फातिमा अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मृतक के छोटे भाई शुएब अहमद की तहरीर पर पुलिस ने बखरु पुत्र निजामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed