फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mobile store-gruesome theft

मोबाइल दूकान से भीषण चोरी

Fri, 30 Dec 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Fri, 30 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दूकान के शटर का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी, मोबाइल, लैपॅटाप सहित एक लाख से अधिक के समान पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी दूकानदार को सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर सीओ, थानाध्यक्ष सहित डाग स्क्वायड की टीम पहुंची। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दी है।
रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार की गली में पवन गुप्ता पुत्र प्रेमचंद गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। नित्य की भांति दूकानदार अपनी दूकान बंद करके कुछ दूर पर स्थित अपने घर चला गया। रात में चोर आए और शटर का ताला तोड़कर दूकान में रखे लैपटाप, आठ हजार रुपया नकद, 60 नई और पुरानी मोबाइल, चार्जर, लैपटॉप मोबाइल आदि एक लाख से अधिक का सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी दूकानदार को सुबह हो गई। दूकानदार पवन गुप्ता ने जब अपना शटर उठाया तो उसके होश उड़ गए। दूकान से सभी सामान गायब थे। चोरी की सूचना मिलने पर बाजार के सभी दूकानदार एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना, थानाध्यक्ष अरूण राय, खुरहट चौकी प्रभारी आदि पहुंचे। जिला मुख्यालय से फिंगर प्रिंट एवं डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक खोजबिन की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर ओमर भी व्यापारियों के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात कर घटना के खुलासे की मांग किया। दूसरी तरफ पीड़ित दूकानदार ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस            में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed