फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Missing kidney from body

मृत मिले किशोर के शरीर से एक किडनी गायब

Mon, 08 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 08 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 Missing kidney from body
crime scene - फोटो : crime scene demo
ग्राम सभा हसनपुर में पिछले तीन दिन से गायब किशोर का शव शनिवार को गांव के ही बगल में स्थित झाड़ी में मिलने के बाद पोस्टमार्टम में उसकी एक किडनी गायब मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। परिवारीजन तरह-तरह की आशंका से ग्रसित हो गए हैं कि कहीं किशोर की हत्या मानव अंग तस्करी के ही लिए तो नहीं की गई। अब लाश को पोस्टमार्टम के लिए बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि हसनपुर में 13 वर्षीय सोनू पुत्र स्व श्रीप्रकाश यादव तीन दिन पहले से गायब था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घरवालों के अनुसार सोनू के शव का पोस्टमार्टम बीएचयू में होगा। सूत्रों की माने  तो किशोर के मृत शरीर सेएक किडनी गायब है।
विज्ञापन


इससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं किशोर की हत्या किडनी निकालने के बाद तो नहीं की गई और उसके शव को झाड़ी में फेंक  दिया गया।


दूसरी तरफ, पुलिस इसे जानवरों द्वारा मानव अंग को खाने का मामला बता रही है। उसका कहना है कि इस बात की पूरी संभावना है कि झाड़ियों में पड़े शव को किसी जानवर ने नुकसान पहुंचाया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed