फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Millions stolen goods

लाखों के सामान की चोरी

Thu, 27 Oct 2016 12:02 AM IST
mau
mau Updated Thu, 27 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Millions stolen goods
मुजार बुजुर्ग गांव स्थित एक मकान में चोरी के बिखरा सामान। - फोटो : mau
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान के दो कमरों का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नगदी चुरा ली। चोरी उस समय हुई जब लोग गहरी नींद में थे। सुबह जगे तो चोरी का पता चला। गृहस्वामी ने पुलिस को चोरी की बाबत तहरीर दे दी है। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग निवासी भोगी यादव (70) पुत्र  विदेशी यादव घर के बरामदे में सोए हुए थे। घर के अंदर अकेले बहु थी । घर के  अन्य सदस्य एक मरीज लेकर घोसी अस्पताल गए थे। चोर रात में मकान के पीछे  से जंगला व बरजा के सहारे छत पर चढ़ कर सीढ़ी के रास्ते अंदर आए। इस दौरान दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे चार बक्से व एक अटैची का लॉकर तोड़ा और 3 सोने का कंनफूल, 2 सोने का झुमका, एक सोने का माला, 2 सोने  की अंगूठी, एक सोने का मांगटीका, एक सोने का नथिया, एक सोने का लाकिट, 3 चांदी का पायल, एक चांदी का पेटी सहित 4 हजार नगदी लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन

सुबह घर की बहू जगी तो कमरों का दरवाजा खुला देख हतप्रभ रह गई।

बॉक्स से सामान बिखरे पड़े थे और उसमें रखे आभूषण गायब थे। यह देख वह रोने लगी। सूचना मिली तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। किसी ने पुलिस को खबर कर दी। जिसने पहूंच कर मौका मुआयना किया। पुलिस ने लोगों से जानकारी ली। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। उधर, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस  जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed