फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Millions of theft of two houses in mau

दो मकानों से लाखों की चोरी

Sun, 24 Jun 2018 12:26 AM IST
mau
mau Updated Sun, 24 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Millions of theft of two houses in mau
सरायलखंसी क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया के एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : mau
सरायलखंसी क्षेत्र के इमिलिया चांदमारी मोहल्ले में स्थित एक निर्जन मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। मकान स्वामी के बेटे की शादी में दहेज में मिली बाइक, गहने तथा कीमती कपड़े चोर चुरा ले गए। मकान के मेन गेट सहित छह कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने पूरा मकान खंगाल डाला है। मकान मालिक ओएनजीसी में मुंबई में नौकरी करता है और पूरे परिवार सहित मुंबई में रहता है। घटना की जानकारी शनिवार को मकान स्वामी के एक रिश्तेदार को हुई तो उसने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शहर के भीटी के मूल निवासी किशुन राम ने इमिलिया मुहल्ले में सरकारी प्राइमरी के पास नया मकान बनवाया है। नवंबर 2017 में बेटे की शादी में किशुन राम परिवार सहित घर आए थे और शादी हो जाने के बाद परिवार सहित मुंबई चले गए। उन्होंने अपने मकान की देखरेख करने की जिम्मेदारी अपने रिश्तेदार मोहन राम को दे रखा था। मोहन राम जब शनिवार को किशुन राम के मकान पर पहुंचकर मेन गेट खोलने का प्रयास किया तो ताले में चाभी लग ही नहीं रही थी। ध्यान से देखने पर मोहन राम को पता चला कि ताला ही बदल दिया गया है।
विज्ञापन


इसकी जानकारी आस पास वालों को जल्दी न हो, शायद इसलिए चोरों ने दूसरा ताला लगा दिया था। चहारदीवारी फांदकर अंदर जाकर देखा तो मकान के सभी कमरों के दरवाजों, बक्सों और दो आलमारियों के ताले तोड़ दिए। एक नई बाइक चुरा ले गए। बक्से में रखे सोने का हार, एक जोड़े झालर सहित लाखों के गहने भी चुरा ले गए थे। मकान स्वामी किशुन राम ने फोन पर बताया कि वह तीन दिन में मुंबई से अपने घर पहुंचेगा तब घर के सामानों को चेक करने के बाद बता सकेंगे कि मकान से क्या-क्या सामान चोरी गए हैं। सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि मकान स्वामी की तहरीर मिलने के बाद जांच बढ़ाने में पुलिस को मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार सरायलखंनसी क्षेत्र के तालाब सागर कंधेरी गांव में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरो ने एक व्यक्ति के मकान के छत के रास्ते घर में घुसकर एक लाख रुपये मूल्य के आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी सहित एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित को शनिवार की सुबह में हुई। पीड़िता ने चोरी की घटना की थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया हैं।  


ताला सागर कंधेरी गांव निवासी संतोष कुमार यादव पुत्र रामअवध यादव के मकान को निशाना बनाते हुए शुक्रवार की रात चोर छत के रास्ते से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे चार बक्से को साड़ी के सहारे में छत से नीचे उतार कर गांव से 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर बक्से का ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नकदी, कपड़े सहित करीब एक लाख मूल्य के आभूषण की चोरी कर ले गए। परिजन छत पर ही सोए हुए थे। जबकि घर के मुखिया संतोष कुमार यादव किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को शनिवार की सुबह जागने पर हुई। चोरों ने चुराए गए चारों चोरी के बक्से गांव के बाहर एक खेत में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed