{"_id":"6013c1888ebc3e544c66e96e","slug":"million-worth-of-goods-stolen-from-two-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो दुकानों से लाखों के माल पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मऊ में अपराधियों के हौसले बुलंद, दो दुकानों से लाखों के माल पर हाथ साफ
Fri, 29 Jan 2021 01:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 Jan 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के चिरैयाकोट क्षेत्र के स्थानीय बाजार में दो किराना की दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान बाजार के सुल्तानपुर नगर आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग मॉडल शाप के पास मौजूद अंकित किराना स्टोर और छवि गृह के पास मौजूद किराना की दुकान को निशाना बनाया। दोनो दुकानों से लाखों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर गए। चोरों ने शटर तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
अंकित किराना स्टोर के मालिक अनिल जायसवाल के थोक किराना की दुकान से कैश बाक्स से 87 हजार नगदी और उसी मार्ग पर त्रिमूर्ति छवि गृह के सामने एक दूसरी किराने की दुकान को तोड़ कर अंदर रखा पांच हजार रुपया और अन्य सामान चुरा ले गए। गुरुवार की रात हुई चोरी की घटना की जानकारी दोनो दुकानदार को शुक्रवार की सुबह हुई। दोनो ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन