फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Mathi bullet b including teacher

शिक्षिका सहित पति को मारी गोली

Tue, 17 Jul 2018 12:19 AM IST
mau
mau Updated Tue, 17 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mathi bullet b including teacher
नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में पति और पत्नी के भर्ती होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : mau
 थाना क्षेत्र के पूर्वी छोर हाहानाला पुल पर सोमवार को अलसुबह बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका और उसके पति को गोली मार दी। इसी बीच अपनी शिक्षिका पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे व्यक्ति ने बीच बचाव करना चाहा तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। वारदात कर बदमाश फरार हो गए। तीनों के पैर में गोली लगी है। घायलों को फतेहपुर मंडाव पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शिक्षिका का पति भाई की हत्या में गवाह है। बदमाश उसे मुकदमे में गवाही न देने का दबाव बना रहे थे। घायल शिक्षिका फतेहपुर मंडाव ब्लाक के अहिरूपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। घटना से नाराज शिक्षकों ने हमलावारों की गिरफ्तारी की मांग की है।  
विज्ञापन


थाना क्षेत्र उभांव अंतर्गत पड़री निवासी प्रियंका वर्मा (27) अपने पति मुरली मनोहर  के साथ पौने आठ बजे अपने विद्यालय अहिरूपुर आ रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो युवक पीछे से आये और किसी मुकदमे में गवाही नही देने की बात पर दोनो को धमकाने लगे। मुरली ने मुकदमे में गवाही देने की बात कह दी। इससे नाराज एक युवक ने मुरली पर गोली चला दी। इससे वह घायल हो गया। पत्नी प्रियंका उसे बचाने गई तो बदमाश ने उसे भी गोली मार दी। इसी बीच सोनाडीह  थाना उभांव निवासी अजीत यादव  थाना क्षेत्र मधुबन के प्राथमिक विद्यालय तिघरा में तैनात अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर वापस घर लौट रहे थे। वह बीच बचाव करने लगे तो बदमाशों ने उनपर भी फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही मौके पर मधुबन और उभांव थानों की पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया। जिला अस्पताल मऊ उनका चल रहा है। बताते हैं कि वर्ष 2012 के मार्च महीने में मुरली मनोहर के भाई प्रेमचंद वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुरली का भतीजा गवाह है। उसी मामले में गवाही होनी थी। अपराधियों द्वारा गवाही नहीं देने दबाव बनाया जा रहा था। शिक्षक नेता राधेश्याम पांडेय,मनोज कुमार सहित काफी शिक्षकों ने हमलावरों को अविलम्ब गिरफ्तार करने की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि घटना स्थल उभाव थाना क्षेत्र में है। वहां मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed