फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Jam due to clash

गेट निर्माण की राशि को लेकर दो पक्ष भिड़े, जाम

Wed, 28 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 28 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह में निर्माणाधीन गेट में हुई अनियमितता को  लेकर बुधवार को गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान समर्थक आमने सामने हो गए। एक  पक्ष ने सुबह दस बजे दरगाह में  मधुबन-दोहरीघाट मुख्य मार्ग को जाम कर  दिया। पुलिस ने बलप्रयोग कर लोगों को हटाया। वहीं ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता को थाने उठा  लाई और दूसरे पक्ष को भी थाने पर बुलाकर दोनों पक्षो को समझा बुझाकर छोड़  दिया गया।
विज्ञापन

     ग्रामप्रधान प्रशांत गुप्ता के अनुसार पूर्व प्रधान मनोज कुमार के समय  में क्षेत्रीय विधायक उमेश चंद पांडेय ने दरगाह में एक गेट निर्माण के  लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान किया था।  पूर्व प्रधान मनोज द्वारा प्रथम किस्त से कुछ कार्य कराया। इसके बाद ग्राम  प्रधान का चुनाव आ गया और मनोज की प्रधानी चली गईं। बावजूद इसके मनोज ने  द्वितीय किस्त का भी दो लाख रूपये प्रधान नहीं रहते हुए भी हासिल कर लिया।  लेकिन  गेट का कार्य पूरा नहीं कराया गया और दो लाख रूपये का गबन कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके  बाद नवनिर्वाचित प्रधान प्रशांत गुप्ता ने परियोजना निदेशक को इसकी जानकारी दी। परियोजना निदेशक ने इसे लापरवाही मानते हुए मनोज से  11 फरवरी 2015 को रिकवरी का आदेश कर दिया। इसके बाद 14 दिसंबर2016  पत्र भी भेजा, लेकिन पूर्व प्रधान द्वारा पैसा  खाते में जमा नहीं कराया गया। इस बात को लेकर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया और वह बुधवार को सड़क पर उतर गए।  मधुबन बेल्थरा मार्ग को दरगाह के सामने जाम कर दिया। सूचना पाकर आधे घंटे  बाद ही मौके पर कोतवाल दलबल के साथ पहुंचकर जाम को हटवाया। दोनों प्रधान  और उनके समर्थकों को थाने पर बुलाया।काफी जद्दोजहद के बाद मामले को समझौते  से हल कराकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed