फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Instant firing

पांच लाख के लिए शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 18 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 18 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Instant firing
नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार को एक बाइक शोरूम पर गोलियां बरसा कर इलाके में दहशत फैला दी। इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह के नाम पर एजेंसी के संचालक से पांच लाख की रंगदारी नहीं मिलने पर छह की संख्या में नकाब लगाए आए बदमाश चिरैयाकोट बाजार स्थित बाइक एजेंसी शोरूम पर पहुंचे।
विज्ञापन



   नौ राउंड गोलियां बरसाते हुए बदमाश आजमगढ़ की भाग निकले। घटना के बाद व्यापारियों ने चिरैयाकोट चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एएसपी सुनील कुमार सिंह ने सुरक्षा एवं बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। चिरैयाकोट निवासी विनोद वर्मा की बाजार में बाइक की एजेंसी है।
विज्ञापन



 विनोद वर्मा और उसका भाई आशीष वर्मा दोनों मिलकर एजेंसी का संचालन करते हैं। एक सप्ताह पूर्व इनामी बदमाश धर्मेंद्र सिंह के नाम से आशीष वर्मा के मोबाइल पर फोन आया। धमकी देने वाले ने अपने को धर्मेंद्र सिंह बताते हुए पांच लाख रुपये  की रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आशीष वर्मा ने डर के मारे यह बात अपने भाई को नहीं बताई और शांत हो गया। इधर, बदमाश उसके मोबाइल पर धमकाते रहे, लेकिन रंगदारी न मिलने पर सोमवार को वह चिरैयाकोट बाजार स्थित आशीष वर्मा के बाइक के शोरूम पर पहुंच गए। बदमाश एजेंसी पर पहुंचने के बाद आशीष वर्मा के बाहर बुलाने लगे, लेकिन वह अंदर से बाहर नहीं आया।


इससे बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए शो रूप पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। शोरूम के अंदर कई ग्राहकों के साथ दोनों भाई भी मौजूद था। घटना से दहशत का माहौल पैदा हो गया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ नौ राउंड गोलियां चलाईं, लेकिन संयोग ही था कि किसी को गोली नहीं लगी ।


एक बाइक के टायर में गोली लगने से वह ब्रस्ट हो गया। फायरिंग के बाद नकाबपोश बदमाश आजमगढ़ की तरफ आराम से भाग गए। बदमाशों के इस दुस्साहस से आक्रोशित व्यापारियों ने चिरैयाकोट चौक जाम कर दिया। 



सूचना पाकर मौके पर एएसपी सुनील कुमार सिंह पहुंचे। इस दौरान व्यापारियों को समझा बुझाकर शांत कराया। व्यापारी सुरक्षा एवं लाइसेंसी असलहा की मांग कर रहे थे। एएसपी ने व्यापारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed