{"_id":"572e31464f1c1b687b5cd0d9","slug":"in-sleeping-elderly-man-s-throat-slit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सो रहे अधेड़ की गला रेतकर हत्या का प्रयास
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Sat, 07 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
चाकू से हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव में शुक्रवार की रात एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या का प्रयास किया गया। अधेड़ के शोर मचाने पर बदमाश उसकी गर्दन पर वार कर फरार हो गया। उसे एंबुलेंस से रात में ही जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से रेफर कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल एक गुमटी में किराना की दुकान चलाता था।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद गांव निवासी 55 वर्षीय फूलबदन गांव के ही बाहर एक गुमटी रखकर उसमें किराना की दुकान करता है। वह एक पैर से मामूली रूप से नि:शक्त भी है। शुक्रवार की रात वह अपने घर आया और खाना खाने के बाद गुमटी पर चला गया, वहीं पर चारपाई लगाकर सो गया। रात लगभग दस बजे बदमाश आए और उसका गला रेतने का प्रयास करने लगे। इसपर फूलबदन ने शोर मचाना शुरू किया।
इस दौरान बदमाश उसकी गर्दन पर कई वार कर फरार हो गए। इसके बाद फूलबदन बेहोश हो गया। लेकिन तब तक शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रात में ही एंबुलेंस बुलाकर फूलबदन को जिला अस्पताल भेजवाया। जिला अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों ने नगर के ही शारदा नारायण हास्पिटल में उसे भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के कारणों का कुछ भी पता नहीं लग पाया। घायल के दो भाई भी मुंबई रहते हैं और गांव में उसका किसी से विवाद भी नहीं था।
विकलांग होने के चलते उसकी शादी नहीं हो पाई तो वह अपनी आजीविका के लिए गांव के ही बाहर एक गुमटी रखकर किराना की दुकान खोलकर अपना खर्च चलाता था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन घायल के बेहोश होने के चलते अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।