फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband killed in Mau with land shovel, wife serious

मऊ में जमीन विवाद में फावड़े से प्रहार कर पति की हत्या, पत्नी गंभीर, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2020 11:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 13 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Husband killed in Mau with land shovel, wife serious
मौक पर मौजूद पुलिस व अन्य - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे जमीन विवाद में फावड़े से प्रहार कर पट्टीदारों ने किसान की हत्या कर दी। किसान को बचाने में उसकी पत्नी भी घायल हो गई। पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


भैरोपुर निवासी किसान भूपेंद्र सिंह (50) शुक्रवार सुबह आटा चक्की से घर पहुंचे। वह पशुओं को चारा डालने जा रहे थे। इसी दौरान उनके चाचा और चचेरे भाई आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पट्टीदारों ने भूपेंद्र पर फावड़े से हमला कर दिया। 

विज्ञापन

बचाव करने गई भूपेंद्र की पत्नी अनीता सिंह (45) को भी जख्मी कर दिया। पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि अनीता की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

इस मामले में किसान की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गोपाल सिंह, उसके पुत्र आनंद सिंह और पोते आशीर्वाद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से आनंद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed