Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Married woman driven out of her home after failing to provide a Scorpio vehicle and Rs 20 lakh as dowry.

Kaithal News: दहेज में स्कॉर्पियो और 20 लाख रुपये नहीं मिले तो विवाहिता को घर से निकाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Married woman driven out of her home after failing to provide a Scorpio vehicle and Rs 20 lakh as dowry.
कैथल। दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और 20 लाख रुपये नकद की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता ने प्रताड़ित व घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष की ओर से करीब 18 लाख रुपये खर्च करने और सोने-चांदी के गहने व अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताने देते थे।
विज्ञापन

पति उसके साथ मारपीट करता था। पंचायतों में समझौते के प्रयास भी सफल नहीं हुए। ससुराल पक्ष ने स्कॉर्पियो और 20 लाख रुपये मिलने पर ही उसे वापस ले जाने की शर्त रख दी। पुलिस को दी शिकायत में कलायत की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 21 जनवरी 2025 को कुरुक्षेत्र निवासी अरुण के साथ हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब 18 लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

सोने-चांदी के गहने, फर्नीचर और अन्य सामान भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे। सास दूसरी बहुओं के बड़ी गाड़ियां और अधिक गहने लाने का उदाहरण देकर उसे अपमानित करती थी। पति भी उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि सास और मौसी सास उसके पति को तलाक देकर दूसरी शादी करने के लिए उकसाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
पंचायत में भी नहीं बनी सहमति
विवाहिता के अनुसार 22 सितंबर 2025 को उसका ससुर उसे मायके छोड़कर चला गया। इसके बाद परिवार ने कई बार पंचायत के माध्यम से समझौते का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। आरोपियों ने स्पष्ट कर दिया कि स्कॉर्पियो गाड़ी और 20 लाख रुपये नकद मिलने पर ही उसे वापस लेकर आएंगे। 19 अप्रैल 2026 को भी उसके भाई के पास फोन कर दहेज की मांग की गई। विवाहिता ने 25 मार्च 2025 को अपनी मां के साथ ससुराल पहुंचने पर जेठ-जेठानी पर गाली-ग्लौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत के आधार पर पति अरुण, ससुर धर्मबीर, सास सुदेश, जेठ अर्जुन, जेठानी संगीता और मौसी सास पूनम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - सुशील प्रकाश, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed