फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Girls flirting with assault

छात्राओं से छेड़खानी पर मारपीट

Tue, 26 Apr 2016 11:49 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Tue, 26 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Girls flirting with assault
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
मौलवी व मुंशी की परीक्षा देकर सोमवार की सुबह लौट रही दो छात्राओं से रास्ते में हुई छेड़खानी की शिकायत को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा में हुई इस घटना में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन



वजिदपुरा निवासी दो परिवारों की लड़कियां बापू इंटर कालेज से मुंशी व मौलवी की परीक्षा दे रही हैं। दोनों सोमवार की सुबह परीक्षा देकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में दोस्तपुरा मोहल्ले के कुछ युवकों ने छात्राओं से छेड़खानी की। छात्राओं ने मौके पर युवकों  का विरोध किया और वापस घर चली गईं।
विज्ञापन



घर जाकर शिकायत परिवारीजन से की। परिवारीजन शिकायत लेकर दोस्तपूरा मोहल्ले में कुछ युवकों से पूछताछ करने चले गए। अभी पूछताछ चल ही रही थी तभी दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें छात्राओं की तरफ से राशिद पुत्र मुबारक व मुनौवर पुत्र सुहेल का सिर फट गया जबकि दूसरे पक्ष के एजाज पुत्र स्व. वशीर को गंभीर चोट आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी कोपागंज में ले जाकर भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। उधर छात्राओं के परिजनों द्वारा एक नामजद सहित तीन अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट किये जाने पर तीन के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed