सेना के पूर्व अधिकारी से छह लाख उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। कोपगंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव गांव निवासी श्रीरामचंद्र सिंह पुत्र यदुनंदन सिंह वायु सेना में वारंट आफिसर के पद से रिटायर्ड हैं। शनिवार को वह कोपागंज के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालने आए थे। 19 अप्रैल को ही उनके बेटी की शादी है और 14 अप्रैल को उन्हें वर पक्ष के यहां तिलक चढ़ाने जाना था। जिसके लिए रुपयों की आवश्यकता थी और बैंक से रुपये निकाले थे।
उनके साथ उनका पुत्र अजय भी था। बैंक से पैसा निकालने के बाद उन्होंने डिक्की में रुपये रख दिए और घर के लिए रवाना हो गए। घर से पहले ही वह भातकोल के समीप स्थित एक चट्टी पर चाय पीने के लिए रुके। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी बीच किसी उचक्के ने उनके डिक्की से रुपये उड़ा दिए। माना जा रहा है कि उचक्के उनके पीछे पहले से ही लगे हुए थे और मौके की तलाश में थे।
पैसा गायब होने की जानकारी पिता पुत्र को नहीं हो पाई। घर पहुंचने के बाद जब श्रीरामचंद सिंह डिक्की खोले तो उनके होश उड़ गए। डिक्की से पैसा गायब था। भागे-भागे वह चाय की दूकान पर और बैंक में गए साथ ही रास्ते में भी इधर उधर तलाश किए लेकिन कुछ भी सुराग नहीं लग सका। थक हारकर उन्होंने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दिया।