फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DU student association fraud case

डीयू छात्रसंघ अध्यक्ष पर जालसाजी का मुकदमा

Wed, 27 Mar 2019 11:08 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 27 Mar 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
DU student association fraud case
शक्ति सिंह । - फोटो : mau
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष शक्ति सिंह के विरुद्ध शहर कोतवाली में झूठा शपथ पत्र देने के मामले में जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ है। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को देर रात कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई ठेकेदारी के लिए पंजीकृत संस्था के ब्लैक लिस्टेड न होने के झूठे शपथ पत्र पर की  गई है।
विज्ञापन


 मामले के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ला निवासी दीवानी कचहरी के अधिवक्ता अनूप कुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ला निवासी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष शक्ति सिंह पुत्र विद्यासागर सिंह को आरोपी बनाया था। अनूप कुमार सिंह ने प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया है कि शक्ति सिंह ने ठेकेदारी के लिए चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया। आवेदन के साथ18 मई 2018 को एक शपथ पत्र जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन


शपथ पत्र के कालम छह में लिखा है कि वह संबंधित विभाग अथवा राज्य सरकार के अन्य विभागों में ब्लैक लिस्टेड ठेकेदार की श्रेणी में नहीं है। जबकि शक्ति सिंह की पार्टनरशिप वाली फर्म शक्ति इंफ्रा कांस्ट्रक्शन निजामुद्दीनपुरा है और उसको ब्लैक लिस्टेड करने के लिए मुख्य अभियंता की ओर से मुख्यालय लोक निर्माण विभाग लखनऊ द्वारा नौ जून 2017 को नोटिस जारी की गई है। शपथ पत्र में शक्ति सिंह ने अपना मूल पता भी छुपाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वह बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के मूल निवासी हैं।मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम ने 25 मार्च 2019 को शहर कोतवाल को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। आदेश पर 26 मार्च मंगलवार की रात शहर कोतवाली पुलिस ने शक्ति सिंह के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed