{"_id":"598363ee4f1c1b22578b465c","slug":"dodge-one-lakh-jewelery-crossed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकमा देकर एक लाख के गहने किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चकमा देकर एक लाख के गहने किया पार
mau news
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुसुम्हां। थाना दोहरीघाट अंतर्गत ग्राम सभा पनईल के लक्षमीकान्त राय के घर गुरुवार को जालसाजों ने जेवरात साफ करने के नाम पर एक लाख से अधिक के गहने पर अपना हाथ साफ कर दिया। बाइक सवार जालसाज महिला को चकमा देकर बाइक से फरार हो गए। जालसाजों के जाने के बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो वह रोने बिलखने लगी। इस संबंध में महिला ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पनईल गांव निवासी लक्ष्मीकांत राय एक इंटर कालेज में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। सुबह इनके विद्यालय जाने के बाद दोपहर लगभग दो बजे एक बाइक से दो युवक इनके घर पहुंचे। घर के पुराने बर्तनों एवं जेवरात को साफ कर नया करने की बात कहने लगे। घर की महिलाओं ने पुराने बर्तनों को साफ करवाया जिससे वह चमकने लगे। जिसके बाद इन युवकों ने महिलाओं से कहा कि आपके पास जो भी चांदी व सोने के गहने हैं उनको भी लाइये हम इसी तरह से चमका देगे। जिस पर महिलाओं ने चार जोड़ी बाली , तीन अंगूठी , जिसमें एक हीरे की अंगूठी थी जिसकी किमत लगभग लाख रुपये से उपर आंकी जा रही है। इन गहनों को बर्तन में डालकर तथा पानी में हल्दी मिलाकर महिलाओं को चकमा देकर गहने निकाल लिये तथा पानी गरम कर वहीं पर रख दिये। जालसाजों ने कहा कि जब पानी ठण्डा हो तो इसमेृं से गहने निकाल लेना। यह कहकर वह बाईक स्टार्ट कर चले गए। महिलाओं ने पानी गिराकर देखा तो इसमें गहने नहीं थे। जिससे वह अवाक रह गई और उन्हें ठगे जाने का एहसास हुआ। गांव के लोगों ने जालसाजों को बाद में इधर-उधर बहुत खोजा लेकिन वह फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।